अगर आप हवाई यात्रा करने जा रहे है तो आपको इन बातो को जानना है निहायत जरुरी।
भारत में कोरोना महामारी के बीच भारत में दो महीने के बाद हवाई यात्रा
की फिर से शुरुआत हो चुकी है। तमाम सावधानिया रखते हुए और बीमारी से बचने के उपायों
के साथ 25 मई को 532 विमानों ने फिर से आसमान की उड़ान भरी और 39321 यात्रियों को उनकी
मंजिल तक पहुंचाया।
सरकार ने नियम प्रणाली लागु की है जिसका पालन करना प्रत्येक यात्री
को अनिवार्य है और सरकार ने ये साफ़ कर दिया है कि इसमें किसी भी तरह की कोताही या लापरवाही
बर्दाश्त नहीं की जायगी।
- सभी मुसाफिरों को आरोग्य सेतु एप्प इनस्टॉल करना होगा या स्व-घोषणापत्र भरके अपनी सेहत की जानकारी देनी होगी।
- मुसाफिरों को वेब-चेक-इन कराना होगा क्योंकि एयरपोर्ट्स पर चेक-इन काउंटर खुले नहीं होंगे।
- जो मुसाफिर वेब चेक-इन करा चुके होंगे, केवल उन मुसाफिरों को ही टर्मिनल में प्रवेश की अनुमति दी जायगी।
- केवल एक चेक-इन बैग ले जाने की होगी इजाजत और विमानों में एयरलाइन कंपनियां खान-पान की सुविधा नहीं देंगी।
- बूढ़े लोग जिन्हें सेहत संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं, गर्भवती महिलाओं को और किसी भी तरह के बीमार लोगों को हवाई यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है।
- विमान में किसी भी तरह के खाने पीने की वस्तु की बिक्री नहीं की जायगी और मुसाफिरों को अपना खाना पीना लेकर चलना होगा।
- शुरुवाती दिन में लगभग 1/3 विमान ही उड़ाने की अनुमति है।
- मुसाफिरों को मास्क लगाना, हाथ में दस्ताने पहनना, सेनेटाइजर रखना और सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।
- मुसाफिरों को उड़ान के निर्धारित समय से कम से कम 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा और थर्मल स्क्रीनिंनग प्रकिर्या से गुजरना अनिवार्य होगा।
- नियमावली के अनुसार विमान उड़ान के समय से 60 मिनट्स पहले मुसाफिरों की बोर्डिंग शुरू हो जायगी। और 20 मिनट्स पहले बोर्डिंग गेट बंद कर दिए जाएंगे।
- खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण होने पर यात्री को यात्रा करने से रोक दिया जायगा।
- कोई मैग़ज़ीन या न्यूज़ पेपर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- जो यात्री कोरोना कंटेनमेंट जॉन में रहते है वह यात्रा नहीं कर पायगे।
बहुत से राज्यो में यात्रा करने पर रहना पड़ेगा 14 दिन के लिए क्वारंटीन, जानिए उन राज्यों के नाम :-
महाराष्ट्र :- स्क्रीनिंग के बाद रहना होगा 14 दिन क्वारंटाइन।
राजस्थान :- बूढ़े और कोरोना लक्षण वाले यात्रियों को जाना होगा 14 दिन के लिए क्वारंटीन।
मध्य प्रदेश :- कोरोना लक्षण
वाले यात्रियों को जाना होगा 14 दिन के लिए इंस्टीटुएशनल क्वारंटीन।
छत्तीसगढ़ :- 14 दिन के लिए होटल, सरकारी केंद्र या फिर घर में
आइसोलेशन रहना होगा।
गुजरात :- यात्रियों पर कोई दबाव नहीं 14 दिन इंस्टीटूटेशनल या होम
क्वारंटीन की अपील।
उत्तर प्रदेश :- 14 दिन के लिए घर में रहना होगा क्वारंटीन बिज़नस
/ कारोबार के लिए आने वालो को राहत।
उत्तराखंड:- 10 दिन के लिए सरकारी फैसिलिटी या होटल में रहना होगा
क्वारंटीन।
पंजाब:- 14 दिन होम क्वारंटाइन
हिमाचल प्रदेश :- 14 दिन इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन
जम्मू - कश्मीर :- 4 दिन इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन
ओडिशा :- 14 दिन होम क्वारंटाइन
झारखण्ड :- 14 दिन के लिए घर पर ही रहना होगा
असम :- 7 दिन का इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन और 7 दिन होम क्वारंटाइन
केरल:- 14 दिन होम क्वारंटाइन
तमिलनाडु :- 14 दिन के लिए घर पर ही रहना होगा।
Leave a Comment