पान के ये फायदे जानकर आप रह जाएंगे हैरान!


पान की पत्तियां कई रंगों में मिलती हैं, कुछ गहरे रंग की हरी है तो कुछ हलके रंग की। पान की पत्ति खाने में थोड़ी कसैली होती है। कई लोग मानते हैं कि जो लोग पान का सेवन करते हैं उनकी यह आदत अच्छी नहीं होती। ये बात बिलकुल सही है क्योंकि जो लोग पान के बीच में कत्था या तंबाकू डाल कर सेवन करते है उनकी ये आदत काफी नुक्सानदायक होती है। और ये भी कि पान खाकर इधर उधर थूकना एक बेहद बुरी आदत है। पान खाने वालों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पान खाने के बाद कूड़े दान का इस्तेमाल करें।

पान खाने वालों की संख्या तो बहुत है पर कुछ ही लोगों को पता है कि पान के क्या-क्या फायदे होते हैं। अगर आपको भी इनके फायदों के बारे में नहीं पता है तो आइये जुड़ जाइये हमारे साथ, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि पान के क्या-क्या फायदे होते हैं।

पान एक बेहतरीन औषधि है और इसके भी कई बेमिसाल फायदे हैं।

- सर दर्द


पान के पत्तों का पेस्ट माथे पर लगाएं। सूखने पर धो लें। इसमें मौजूद एनाल्जेसिक नामक तत्व सर दर्द से राहत दिलाता है।


- मुंह के छाले


पान के रस को देसी घी में मिला कर दिन में 3-4 बार छालों पर लगाएं, जल्द राहत मिलेगी।


- मसूड़ों की सूजन


पान में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती है। इसे खाने से मसूड़ों की सूजन और दर्द दूर होता है।


- कफ की प्रॉब्लम


एक चम्मच शहद में एक चम्मच पान का रस मिलाकर पिएं। इससे कफ की प्रॉब्लम दूर जाएगी ।


- खांसी से राहत


पान में लौंग या अजवाइन डाल कर चबाने से खांसी को आराम मिलता है।


- कब्ज़ में राहत 


एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच पान का रस मिलाकर पीने से कब्ज की प्रॉब्लम दूर जाएगी।


- हैल्दी स्किन


पान के पत्ते में एंटी-ऑक्सीटेंड भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने से स्किन पर झुर्रियां, पिम्पल्स और इन्फेक्शन नहीं होता है।


- बॉडी को दे ठंडक


पान के रस में कूलिंग क्रिस्टल्स पाए जाते हैं। इसका शरबत बनाकर पीने से बॉडी को ठंडक मिलती है।


- हड्डियां मज़बूत बनाए


इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसे लोंग, इलाइची के साथ खाने से हड्डियां मज़बूत होती हैं।

No comments

Please do not enter any spam link in the comment box

Powered by Blogger.